पॉलिटिकल डोज़

CG Election 2023 : राहुल गांधी ने की चुनावी घोषणाएं, छत्‍तीसगढ़ में KG से PG तक मिलेगी फ्री शिक्षा

CG Election 2023 : भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2 अहम चुनावी घोषणाएं की है। राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां के बच्‍चों के लिए KG टू PG तक फ्री शिक्षा मिलेगी। इसके साथ उन्होंने आगे कहा कि, तेंदूपत्‍ता संग्राहकों के लिए 4 हजार रुपए प्रति बोरा मानक पर तेंदूपत्‍ता की खरीदी होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, आज देश में खदान, एयरपोर्ट, पोर्ट्स, उद्योगपतियों को दिए जाते हैं। किसान के खिलाफ जो कानून बनाए गए वह कानून उद्योगपतियों की मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश में सेब का पूरा व्यापार देश के बड़े उद्योगपति के हाथ में है। आगे अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में भी सेब का पूरा व्यापार भी उद्योगपति के पास है, वे जो भी करते हैं देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए करते हैं।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारी सरकार बनते ही हमने 2 घंटे में वो कर दिखाया जो भारतीय जनता पार्टी ने कहा था कि, ये नहीं हो सकता। उन्होने कहा कि, 26 लाख किसानों को 23 लाख करोड़ रुपए दिये गए, 5 लाख मजदूरों को 7000 रुपए दिए गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button