सभी खबरें

Corona Delta Plus को लेेकर केंद्र सरकार अलर्ट पर, तीन राज्यों को लिखा पत्र, देश में 40 मामलों की पुष्टि

नईदिल्ली/भोपाल : कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह से ख़त्म भी नहीं हई थी के कोरोना के नए वैरिएंट Delta Plus ने देेश को चिंता में डाल दिया हैं। इस जानलेवा वेरिएंट के मामलों में अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार कोरोना का यह खतरनाक वेरिएंट अब 4 राज्‍यों में फैल चुका हैं। इन राज्‍यों में अब तक इसके कुल 40 मामलों की पुष्टि हुई हैं। ये राज्‍य हैं- तमिलनाडु, केरल, महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश। सूत्रों का कहना है कि यह वेरिएंट लगातार चिंता का विषय बना हुआ हैं।

वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने बीते दिनों Corona के नए Delta plus varient को वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया हैैं। चर्चा है कि सितंबर अक्टूबर में आने वाली तीसरी लहर के लिए डेल्टा प्लस वैरिएंट ही जिम्मेदार होगा।

सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप के 22 मामलों का पता चला हैं। इनमें से 16 मामले महाराष्ट्र से थे। अन्‍य मामले मध्य प्रदेश और केरल में सामने आए हैं।

वहीं, इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने देश के तीन राज्यों को पत्र लिखा हैं। महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश को लिखे पत्र में स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि डेल्टा वेरिएंट 80 देशों में और Delta Plus वेरिएंट भारत के अलावा 9 देशों तक पहुंच चुका हैंं। अमेरिका ,ब्रिटेन, स्वीटजरलैंड, चीन, नेपाल, रूस और जापान में Delta Plus वैरिएंट के मरीज की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद विभाग ने इन तीनों राज्यों से इस वेरिएंट के लिए तैयार किए गए गाइडलाइन (guideline) को पालन करने की बात कही हैं।

बता दे कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं केंद्र सरकार द्वारा इस वेरिएंट के मरीज के लिए आवश्यक दवाई और इंजेक्शन की व्यवस्था भी की जा रही हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button