MHRD : सीबीएसई सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा कराए जो हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए जरूरी हो

Bhopal Desk ,Gautam
कोरोना वायरस और लॉक डाउन के चलते सीबीएसई (CBSE) कि कुछ परीक्षाएं बाकी रह गए थे। अब यह बची हुई परीक्षाएं कब होंगी इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। पर इस मसले पर MHRD मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट किया है।
मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि बच्चों का भविष्य खराब न हो इसके लिए उचित कदम उठाये जायें। उन्होंने सीबीएसई को सलाह देते हुए कहा कि सिर्फ उन 29 विषयों कि परीक्षा ली जाए जो बच्चों को आगे एडमिशन लेने के लिए जरूरी है। यानी कि सीबीएसई सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा कराए जो HEI (Higher Educational Institute) में एडमिशन के लिए जरूरी हो।
📢 Announcement — Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 1, 2020 “>http:// 📢 Announcement — Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 1, 2020
Due to the ongoing #COVID19 situation & keeping in mind the academic future of students, I have advised @cbseindia29 to conduct board examinations only for 29 main subjects that are required for promotion & maybe crucial for admissions in HEIs #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/T5fNrrj6FT

क्या होगा कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल
सीबीएसई ने कक्षा 10 और 12 के लिए रीशेड्यूल बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में सूचना दी है। बोर्ड ने कहा है कि अब इस स्तर पर बोर्ड के लिए परीक्षाओं का नया शेड्यूल तय करना और उसकी घोषणा करना मुश्किल है। बोर्ड ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के संचालन के संबंध में कोई भी निर्णय उच्च शिक्षा अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श करके और प्रवेश परीक्षा ,प्रवेश तिथि आदि से संबंधित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।