
नई दिल्ली: शराब घोटाले मामले में CBI ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ खत्म होने के बाद जांच एजेंसी ने बयान जारी कर कहा कि केजरीवाल के बयानों को रिकॉर्ड किया गया है। अरविंद केजरीवाल से शराब नीति से जुड़े 56 सवाल पूछे गए। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सीबीआई ने जितने प्रश्न पूछे मैंने उसका जबाब दिया। हमारे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ, फर्जी और गंदी राजनीति से प्ररित है। AAP कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। सीबीआई के पास एक भी साक्ष्य नहीं है जिससे यह सिद्ध हो कि घोटाला हुआ है. वहीं दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय सत्र के बुलाए जाने पर एलजी द्वारा आपत्ति करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एलजी साहेब थोड़ा कानून और संविधान पढ़ लें, उन्हें जानकारी नहीं है तो कोई कानून का जानकार रख लें। वह आपत्ति कैसे कर सकते हैं?
उन्होंने 56 सवाल पूछे कि ये नीति शुरू कहां से हुई
2020 से अब तक क्या-क्या Developments हुईं
इसके शुरुवात से अंत तक सब कुछ पूछा।
—CM @ArvindKejriwal #KejriwalRukegaNahi pic.twitter.com/ilkhvFdVQk
— AAP (@AamAadmiParty) April 16, 2023
CBI ऑफिस के बाहर AAP नेताओं का प्रदर्शन
इससे पहले दिन में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया. केजरीवाल से पूछताछ के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संजय सिंह सहित कई नेताओं ने सीबीआई ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली पुलिस ने इन सभी हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।