सभी खबरें

कांग्रेस नेता और उनके दो बेटों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का केस दर्ज, विकलांग सरकारी शिक्षक से 10 लाख की हेरा फेरी का आरोप 

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक मामला सामने आया है जहां कांग्रेस नेता और उनके दो बेटों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता ने एक विकलांग सरकारी शिक्षक से करीबन 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनको धमकाने का भी आरोप लगा हैं। 

बताया जा रहा है कि आज शिकायतकर्ता शशिकांत पाराशर ने ग्वालियर पुलिस थाने में कांग्रेस नेता संजय शर्मा और उनके दो बेटों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हैं। शशिकांत पाराशर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता संजय शर्मा ने प्लाट बेचने के नाम पर लगभग दस लाख रुपये की ठगी की हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए बताया कि कई दफा अपनी रकम वापस मांगी, लकिन वो हर बार टालते चले गए। जिसके बाद आज परेशान होकर ये शियाकत कराई हैं। 

उधर, पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कांग्रेस नेता संजय के खिलाफ पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने बताया कि संजय और उनके दोनों बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी हैं। 

वहीं, इस से पहले कांग्रेस नेता ने शशिकांत पर कैस वापिस लेना का दबाव भी बनाया। जानकारी के अनुसार, संजय ने अपने रसूख का रौब दिखाकर मामला वापस लेने का भी दबाब बनाया। हालांकि तब तक प्रकरण दर्ज हो चुका था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button