MP की चुनावी सियासत में कार्टून वॉर

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी की तिथि घोषणा के साथ सियासत भी तेज नजर आ रही है। सत्ताधारी बीजेपी और  मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ,दोनों पार्टी में सियासी वार जारी है। इसी कड़ी में अब प्रदेश की सियासत में कार्टून वॉर शुरू हो गई है। कल ही कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया था, कांग्रेस ने ‘एक अनार मुख्यमंत्री के 100 बीमार’, और बीजेपी में सीएम के दावेदारों के फोटो लगाकर जनता को अनार फल बांटा था। इसी के जवाब में अब एमपी बीजेपी ने सोशल मीडिया पर कार्टून जारी कर कांग्रेस पर सियासी हमला कसा है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लिस्ट जारी नहीं होने पर बीजेपी ने ट्वीटर कर कांग्रेस के खिलाफ कार्टून वाली फोटो जारी किया जिस पर लिखा है कि- गुटों में बटी कांग्रेस की परिस्थिति है बड़ी विकट, हर कांग्रेसी ‘हाईकमान’ से कह रहा ‘टिकट-टिकट’।

Exit mobile version