सभी खबरें

निशाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस हाईकमान ने मांगा इस्तीफा, अगला मुख्यमंत्री कौन? 

भोपाल/निशा चौकसे:- पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान अब इस हद तक बढ़ गया है कि अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की CM की कुर्सी जाती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने कैप्टन से इस्तीफा मांग लिया है। इसके अलावा शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में नया नेता चुनने का आदेश दिया है। हालांकि, कैप्टन खेमा इसका खंडन कर रहा है, लेकिन सिद्धू ग्रुप में बढ़ी हलचल को देखते हुए इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। इस बीच बड़ा सवाल यह हो गया है कि सम्मानजनक विदाई के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह इस्तीफा देंगे या फिर विधायक दल की बैठक में ही अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे। 

कांग्रेस दल की बैठक का पता चलते ही कैप्टन की हलचलें हुई तेज़ 
कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाए जाने का पता चलते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने करीबी विधायकों को सिसवां फार्म हाउस पर बैठक के लिए बुला लिया है। माना जा रहा है कि कैप्टन ये स्ट्रैटजी बनाने में जुटे हैं कि अगर बागी ग्रुप अविश्वास प्रस्ताव लाता है तो उससे कैसे निपटाया जाए।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button