मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिविट, भोपाल से लेकर लखनऊ तक मचा हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस समय बड़ी खबर सामने आई है, जहां मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
इधर, कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया के पॉजिटिव आते ही भोपाल से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया हैं। दरअसल, मंत्री भदौरिया खनऊ में राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही उन्होंने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा लिया था।
अब उनसे संपर्क में आए नेताओं में हड़कंप मच गया हैं। साथ ही संपर्क में आए सभी की कोरोना जांच की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है, लेकिन फिर भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। बहरहाल उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी हैं।




