सभी खबरें

प्रियंका जी, आपको मज़दूरों की हाय लगेगी, इसलिए सेवा कीजिए, राजनीति नहीं, मदद करनी हो तो मप्र आइए – शिवराज सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – इन दिनों मजदूरों (Labours) की घर वापसी को लेकर  उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) में सियासत तेज हो गई हैंं। इतना ही नहीं उत्तरप्रदेश में शुरू हुई सियासत अब मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) पहुंच चुकी हैं। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने यूपी सरकार (UP Government) से एक हजार बसें चलाने के आग्रह किया था। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया गया। साथ ही बसों के नंबर, चालकों की डिटेल मांगी गई, लेकिन इसी बीच बसों की लिस्ट में कुछ ऐसे नंबर मिले, जो टूव्हीलर, ऑटो व एंबुलेंस के थे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई हैं।

वहीं, इन सबके बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने प्रियंका गांधी का घेराव किया हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी पर करारा निशाना साधा हैं।

सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा प्रियंका जी, संकट की इस घड़ी में अपनी निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा मत बनाइये। उनकी हाय लगेगी। उनके साथ-साथ यह देश और दुनिया भी आपकी कथनी और करनी में अंतर को साफ-साफ देख रही हैं। छल नहीं, सेवा कीजिए, यही सच्ची राजनीति हैं।

जबकि एक अन्य ट्वीट में सीएम शिवराज ने कहा कि प्रियंका जी, अगर आपको सच में श्रमिकों की मदद करनी है, तो मध्यप्रदेश आइये। हमारे यहां की व्यवस्थाएं देखिये, सीखिए; उससे आपको मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश की धरती पर आपको कोई मजदूर भूखा, प्यासा और पैदल चलता हुआ नहीं मिलेगा। हमने कारगर इंतजाम किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button