
मध्यप्रदेश में चुनावी माहोल के बीच मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह तीन मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है, उसमें ब्राह्मण नेता और विंध्य क्षेत्र के रीवा से विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और महाकोशल क्षेत्र के बालाघाट से विधायक और एमपी पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन तथा खरगापुर से विधायक राहुल लोधी के नाम शामिल हैं। भोपाल में राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने तीनों विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
जनता का विकास है प्राथमिकता- मंत्री राजेंद्र शुक्ल
मध्य प्रदेश के नवनियुक्त मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि हम निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी विकास कार्य और जन कल्याण योजनाएं नीचे तक पहुंचे। पार्टी के सभी अनुरोधों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीँ मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने राज्य का विकास और लोगों का कल्याण करने की बात कही।
अच्छा प्रदर्शन करने के लिए डेढ़ महीने काफी है- राहुल लोधी
मध्यप्रदेश के विधायक राहुल लोधी ने ने कहा कि पार्टी ने हम पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम बुंदेलखण्ड में जितना संभव होगा उतना करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने के लिए डेढ़ महीने काफी हैं। सीएम ने सही समय पर सही फैसला लिया है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। हमारी प्राथमिकता बुंदेलखंड को मजबूत करना और इसके विकास के लिए काम करना होगा।