CAA के पक्ष में रैली निकालना पड़ा मंहगा, ’’भारत माता की जय’’ के जवाब में कलेक्टर नें जड़ा तमाचा
.jpg)
सीएए के पक्ष में रैली निकालना पड़ा मंहगा,’’भारत माता की जय’’ के जवाब में कलेक्टर नें जड़ा तमाचा
ब्यावरा में सीएए के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों को कलेक्टर निधि निवेदिता आग बबूला दिखाई दीं। कलेक्टर ने भारत माता की जय का नारा लगा रहे युवक को तमाचा मार दिया। उन्होंने न केवल प्रदर्शनकारियों को खरी.खोटी सुनाई बल्कि धक्का भी मारा।
मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस पर रैली निकाल रहे लोग भड़क गए और पुलिस से झूमाझटकी की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
कलेक्टर से मिलने और ज्ञापन देने आए थे लोग
रैली में शामिल लोगों ने कलेक्टर से मिलने और उन्हें ज्ञापन देने पहुंच गए। इससे नाराज हो कलेक्टर भीड़ के बीच आ गई और सबसे चले जाने के लिए कहा। इस बीच एक युवक कलेक्टर के सामने हाथ जोड़कर भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। गुस्से में आई कलेक्टर ने उसे तमाचा मार दिया। भीड़ में कुछ लोग नारे लगाने लगे तो कलेक्टर भड़क गई और भीड़ को धक्के मारने लगी। इस बीच पुलिस में कई बार उनको घेरे में लेने की कोशिश की लेकिन वे बार-बार घेरा तोड़कर लोगों को धक्का देती रहीं।




