सभी खबरें

ब्यौहारी विधायक शरद कोल हुए होम क्वारंटीन, आए थे शिवराज के संपर्क में

ब्यौहारी। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीजेपी में ही नहीं बल्कि संपूर्ण प्रदेश में हड़कंप मचा है, और आखिर हो भी क्यों ना प्रदेश का मुखिया जो कोरोना काल के प्रारंभिक चरण से ही कोरोना से बचने के उपाय जनता को बता रहा था, वह प्रदेश का मुखिया आज स्वयं ही कोरोना से खुद को नहीं बचा पाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी स्वयं ट्वीट कर लोगों को दी है, उनका कहना है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हो वह या तो जल्द से जल्द अपना कोरोना टेस्ट करवा ले या होम क्वारंटीन हो जाए.
शिवराज सिंह के संपर्क में आने वाले लोगों में ब्यौहारी के विधायक शरद भी हैं, इसीलिए उन्होंने स्वयं को क्वॉरेंटाइन कर दिया है.
जब इसकी जानकारी कलेक्टर को पहुंची तो तो उन्होंने सैंपल लेने के लिए सीएमएचओ को सैंपल लेने भेजा।
हम आपको बता दें, विधायक शरद कोल की कोरोना रिपोर्ट रविवार 26 जुलाई को आ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button