MP Byelection Result Live:- उपचुनाव में खिला "कमल", "नाथ" की हुई हार! इतने सीटों पर भाजपा ने कराई जीत दर्ज
.jpeg)
MP Byelection Result Live:- उपचुनाव में खिला “कमल”! “नाथ” की हुई हार, इतने सीटों पर भाजपा ने की जीत दर्ज
भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कमल खिल चुका है. भारतीय जनता पार्टी ने 19 सीटों पर अपनी जीत लगभग दर्ज करा ली है. वहीं कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिल सकती है.
भोपाल के बीजेपी दफ्तर के सामने नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. भाजपा के पास अब कुल 126 सीटें, कांग्रेस के पास 96 और अन्य के पास 7 सीटें हैं.
मुंगावली सीट पर बीजेपी के बृजेंद्र सिंह यादव जीते सांची सीट पर प्रभु राम चौधरी ने सबसे बड़ी संख्या में जीत दर्ज की. सांवेर सीट पर बीजेपी के तुलसी सिलावट भारी मतों से आगे रहे. बड़ा मलहरा सीट पर बीजेपी के प्रद्युम्न सिंह लोधी को जीत मिली. ग्वालियर सीट पर बीजेपी के प्रद्युम्न सिंह तोमर आगे रहे. हाटपिपलिया से बीजेपी के मनोज चौधरी ने जीत दर्ज की. ग्वालियर पूर्व सीट पर बीजेपी के मुन्नालाल गोयल आगे रहे. ब्यावरा सीट से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी आगे रहे.
सुवासरा, नेपानगर में बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज की..
अब मध्यप्रदेश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनमत ने आदेश दिया है कि बचे हुए 3 सालों में मैं सरकार को सही ढंग से चलाऊं. और मैं वादा करता हूं कि मैं जनमत के आदेशों का पालन करूंगा..
इस वक्त बीजेपी ऑफिस के सामने कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ नाच रहे हैं. मध्यप्रदेश में शाम 5:00 बजे तक 3400000 वोटों की गिनती हुई. जिसमें 50 प्रतिशत जीत भाजपा ने दर्ज कराई.
प्रभु राम चौधरी ने प्रदेश में दर्ज कराई सबसे बड़ी जीत:-
सांची विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार डॉ प्रभु राम चौधरी 27 में राउंड में 63135 वोट से जीत चुके हैं. वोटिंग पूरी हो चुकी है.
मध्यप्रदेश में अब तक की सभी जीती हुई सीटों में प्रभु राम चौधरी ने सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई है..
इससे साफ पता चलता है कि प्रभु राम चौधरी पर सांची की जनता का अटूट विश्वास है.

.jpeg)


