सभी खबरें

उपचुनाव : प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की नई टीम में बड़े बदलाव की उम्मीद, इनको किया जा सकता है बाहर…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा अपने संगठन को मज़बूत करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। इसको लेकर  अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नई टीम बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वीडी शर्मा की टीम में सांसद-विधायकों के साथ नए चेहरों को भी मौका मिल सकता हैं। पुरानी टीम से कुछ लोगों के पद बदलने और कुछ को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी हैं। 

बताया जा रहा है कि इस बार टीम के गठन में खींचतान ज्यादा है क्योंकि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के साथ सभी पक्षों को साधना हैं। प्रदेश अध्यक्ष बड़े पैमाने पर बदलाव कर सकते हैं। अब सभी इंतजार में हैं कि नई टीम में किसे मौका मिलता है, लेकिन देरी के चलते उन नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। 

इधर, सूत्रों के मुताबिक शर्मा की कार्यकारिणी की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है, पर कुछ पदाधिकारियों के नाम पर असहमति के कारण अब तक घोषणा नहीं हो सकी हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि केंद्र जल्द ही नामों पर सहमित बना कर सूची प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजेगा, जिसके बाद वीडी शर्मा इसकी घोषणा करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button