सभी खबरें

उपचुनाव : हाइटेक ईवीएम या बैलेट पेपर, कैसे होगा मतदान??Congress-BJP में छिड़ी ज़ुबानी जंग

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की खाली पड़ी 28 विधानसभा सीटों (Assembly Elections) पर जल्द ही उपचुनाव (By Election) होने हैं। जैसे जैसे दिन बीत रहे है वैसे वैसे प्रदेश की सियासत में उफान आ रहा हैं। इसके साथ ही दोनों प्रमुख दलों के बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई हैं।   

उपचुनाव में मतदान कैसे होगा इसको लेकर दोनों प्रमुख पार्टियां कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) आमने सामने आ गई हैं। एक तरफ जहां बीजेपी हाइटेक ईवीएम (Hitech EVM) से वोटिंग कराने पर अड़ी हुई हैं। तो दूसरी तरफ कांग्रेस बैलेट पेपर (Ballot paper) पर मतदान कराने की मांग कर रही हैं। 

हालांकि, अब मतदान (Voting) कैसे होगा ये तो समय ही बताएगा। लेकिन उस से पहले दोनों ही पार्टियों में जुबानी जंग छिड़ गई हैं।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (Former Minister PC Sharma) का कहना है कि अपडेट ईवीएम के जरिए चुनाव कराना शंका पैदा करता हैं। क्योंकि पहले कई ऐसे चुनाव हो चुके हैं, जिसमें गड़बड़ी देखी जा चुकी हैं। इसलिए कांग्रेस (Congress) की मांग है कि, 28 सीटों पर होने वाले मतदान बैलेट पेपर से कराए जाएं। 

जबकि, बीजेपी (BJP) का कहना है कि कांग्रेस ये बात जान चुकी है कि, इस उपचुनाव में वो जीत नहीं सकेगी, इसलिए पहले से ही उसने अपनी हार का ठीकरा ईवीएम (EVM) पर फोड़ना शुरु कर दिया हैं। 

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल (BJP Spokesperson Rajnish Agarwal) ने कहा कि, सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने जनता के लिए कुछ नहीं किया, जनता जल्द ही जिसका जवाब कांग्रेस को दे देगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button