
मध्यप्रदेश/खंडवा – मध्यप्रदेश की खाली पड़ी 27 विधानसभा सीटों पर जल्द उपचुनाव (By-election) होने है, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। साथ ही साथ कौन किस सीट से किसके खिलाफ मैदान में उतरेगा इसको लेकर भी मंथन जारी हैं।
इसी बीच मांधाता विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया हैं। इस सीट से कांग्रेस (Congress) से बागी हुए नेता नारायण पटेल (Narayan Patel) को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी हैं।
शनिवार को पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की।
वहीं, दूसरी तरफ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायण पटेल ने कहा आज जो मुझ पर दलाल और बिकाऊ का आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि मैं बिकाऊ नहीं हूं। मैं अपने क्षेत्र का विकास चाहता हूं। इसलिए भाजपा में शामिल हुआ हूं।