24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

उपचुनाव : इस सीट से BJP ने किया अपने प्रत्याशी का ऐलान….हलचल तेज़

उपचुनाव : इस सीट से BJP ने किया अपने प्रत्याशी का ऐलान...

मध्यप्रदेश/खंडवा – मध्यप्रदेश की खाली पड़ी 27 विधानसभा सीटों पर जल्द उपचुनाव (By-election) होने है, जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। साथ ही साथ कौन किस सीट से किसके खिलाफ मैदान में उतरेगा इसको लेकर भी मंथन जारी हैं।

इसी बीच मांधाता विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया हैं। इस सीट से कांग्रेस (Congress) से बागी हुए नेता नारायण पटेल (Narayan Patel) को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी हैं।

शनिवार को पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की।

वहीं, दूसरी तरफ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नारायण पटेल ने कहा आज जो मुझ पर दलाल और बिकाऊ का आरोप लगा रहे हैं, मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि मैं बिकाऊ नहीं हूं। मैं अपने क्षेत्र का विकास चाहता हूं। इसलिए भाजपा में शामिल हुआ हूं।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।