
उत्तर प्रदेश : बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की। प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनकर नकुल दुबे का स्वागत किया।
नकुल दुबे यूपी की सियासत में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं। इनके सहारे बसपा सुप्रीमो मायावती साल 2007 में ब्राह्मण-दलित गठजोड़ के चलते सत्ता में काबिज हुई थीं।
बहरहाल नेताओं का एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाना ये तो आम बात है। लेकिन, इस समय नकुल दुबे के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जो चर्चा का विषय बना है वो कुछ और ही है।
बता दे कि नकुल दुबे के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कई दिग्गज नेताओं ने उनके स्वागत को लेकर ट्वीट किया। इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने भी प्रियंका गांधी और उनकी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा की – उत्तरप्रदेश के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।
बीवी श्रीनिवास के इस ट्वीट पर मध्यप्रदेश के नीमच कलेक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी। नीमच कलेक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा की – बुझे हुए चिरागों से रोशनी नहीं आती है कांग्रेस एक डूबता जहाज है।
अब सवाल ये उठता है की कलेक्टर ऐसी प्रतिक्रिया कैसे दे सकते है? क्या एक आधिकारिक हैंडल से पॉलिटिकल कमेंट किए जा सकते हैं ? क्या ये सही है?