बंडा:- बस और कार की हुई टक्कर, 2 की मौत 11 घायल

बंडा:- बस और कार की हुई टक्कर, 2 की मौत 11 घायल
बंडा से अक्षर रजक की रिपोर्ट:- बंडा के नेशनल हाइवे 86 पर शाहगढ़ थाना के अमरमऊ के पास बस और कार की टक्कर हो गयी..बस और कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार दो व्यक्ति की मौत हो गयी..11 बस यात्री हुए घायल.. घायलों हुए बस सवार यात्रियों को शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रहा इलाज के लिए भेजा गया है…बस सागर से कानपुर जा रही थी और स्विफ्ट डिजायर कार छतरपुर से सागर की तरफ आ रही थी..तभी रास्ते में अमरमऊ के पास हादसा हो गया… इस घटना में कार सवार छतरपुर निवासी शुभम यादव और मनोहर यादव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.. बण्डा एसडीओपी उमराव सिंह ने बताया की शाहगढ़ थाना के अमरमऊ के पास एनएच 86 पर बस जो कि सागर से कानपुर जा रही थी और एक फोर व्हीलर स्विफ्ट डिजायर जो छतरपुर से सागर की तरफ आ रही थी दोनों आमने सामने बैठ गई उसमें करीब बस के आठ 10 लोग घायल हो गए स्विफ्ट डिजायर में जो दोनों व्यक्ति बैठे थे उनकी मौत हो गई मृतक दोनों छतरपुर के रहने वाले हैं..




