सभी खबरें
Budget 2022 Live : अगले 5 साल में पैदा होंगी 60 लाख नई नौकरियां

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अब बजट 2022 पेश कर रही हैं। यह निर्मला सीतारमण का चौथा बजट है। इस बजट में उन्होंने नौकरियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत योजना के लक्ष्यों को पाने के लिए शुरू की गई प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेटिव योजना को जबरदस्त रेस्पांस मिला है। इससे 60 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी और अगले 5 सालों में 30 लाख करोड़ का अतिरिक्त उत्पादन होगा।




