रिश्वत का चक्कर पड़ा भारी: CBI ने रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

भोपाल। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 50 हजार की रिश्वत लेने और देने के आरोप में रेलवे के डिप्टी इंजीनियर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही भोपाल DRM ऑफिस के साथ जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा के आधे दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। इस दौरान अहम दस्तावेज, नगद राशि भी बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान CBI को कुछ अफसरों पर संदेह भी है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
ये है पूरा मामला
NHAI कटनी में सड़क निर्माण करवा रहा था। जिसका कॉन्ट्रैक्ट श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया। निर्माण में रेलवे का ब्रिज आड़े आ रहा था। मामला पटरी से जुड़ा हुआ है लिए अनुमति रेलवे से लेनी होगी। CBI को जानकारी मिली थी कि रेलवे इंजीनियर कुमार निगम ने अनुमति देने के एवज में 50 हजार की घूस मांगी है। दोपहर को श्रीजी कंपनी में राम सजीवन पाल 50 हजार रुपये लेकर इंजीनियर के पास गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां इंजीनियर ने पैसे रेलवे टेक्निशियन राकेश चौकसे को देने कहा था। जब चौकसे को राशि दी, उसी वक्त सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।




