बिहार में चुनाव टालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इंकार
.jpeg)
बिहार में चुनाव टालने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इंकार
आज चुनाव आयोग 12:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान करेगी।
वहीं इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में बिहार चुनाव को डालने को लेकर याचिका दायर की गई है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. कोविड-19 के खतरे को देखते हुए यह याचिका दायर की गई है पर सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सुनवाई से साफ इनकार कर दिया है.
चुनाव आयोग 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करेगा.
यह विधानसभा चुनाव के 4 सालों में हो सकता है. इसके साथ ही कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने इस बार 106000 पोलिंग बूथ बनाने की तैयारी कर ली है. ताकि लोगों के भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा सके. चुनाव आयोग आगामी चुनाव के लिए गाइडलाइन भी जारी कर सकती है.
चुनाव के दौरान 180000 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा. और इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि जिस में भी कोरोना के लक्षण है वह पोलिंग बूथ पर मौजूद नहीं होंगे.




