ग्वालियर :- 115 दिन पहले गिर चुकी कमलनाथ सरकार आज भी है काबिज़!! सरकारी विज्ञापनों पर नहीं बदले…..

ग्वालियर :- 115 दिन पहले गिर चुकी कमलनाथ सरकार आज भी है काबिज़!! सरकारी विज्ञापनों पर नहीं बदले…..
जहाँ होने वाले हैं उपचुनाव, वहां आज भी मुख्यमंत्री हैं कमलनाथ!
ग्वालियर/गरिमा श्रीवास्तव :- ग्वालियर जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. सरकार बदलने के 115 दिन बाद भी अभी तक डिस्प्ले बोर्ड के ग्राफिक्स नहीं बदले गए हैं. बता दें कि शहर के 12 भिन्न भिन्न जगहों पर लगे एलईडी डिस्प्ले विज्ञापनों में कमलनाथ को सीएम बताया जा रहा है. वही सज्जन सिंह वर्मा को पीडब्ल्यूडी मंत्री बताया जा रहा है.
स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए हैं 12 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड:-
स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर में 12 से ज्यादा एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन अभी तक इन बोर्ड्स को बदला नहीं गया.. इससे जिला प्रशासन की भारी लापरवाही सामने आई है…
नगर निगम की इस लापरवाही की वजह से सरकारी डिस्प्ले बोर्ड पर कमलनाथ मुख्यमंत्री पद पर बताए जा रहे हैं.. जबकि शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बने 100 दिन से ऊपर हो चुके हैं..
ग्वालियर में जो एलईडी लगी हुई है इन पर पर्यावरण की संपूर्ण जानकारी दी जाती है और एलईडी पर जो सरकार का विज्ञापन चलता है उस पर मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ के फोटोस दिखाए जाते हैं. सरकार बदलने के 100 दिन से ऊपर के बाद भी अधिकारियों ने इस डिस्प्ले की तरफ ध्यान नहीं दिया.. विज्ञापन में आज भी मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं..!!
एक तरफ जहां ग्वालियर चंबल क्षेत्र में उपचुनाव की सबसे ज्यादा सीटें हैं, वहीं डिस्प्ले बोर्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मुख्यमंत्री बताया जा रहा है..
अब देखना यह होगा कि यह जानकारी जब निकल कर सामने आ गई है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे या नहीं?




