सभी खबरें

भोपाल में भाजपा-कांग्रेस में निमंत्रण को लेकर छिड़ा विवाद, कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों पर निकाला गुस्सा

भोपाल में भाजपा-कांग्रेस में निमंत्रण को लेकर छिड़ा विवाद, कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों पर निकाला गुस्सा

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच वाद-विवाद होना कोई बड़ी बात नही है लेकिन विवाद इतना बढ़ जाए की आर्थिक नुकसान होना शुरु हो जाए तो ये सही नही है। जी हां, बता दें कि भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को हॉकर्स कॉनर्स के उद्घाटन कार्यक्रम में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। मारपीट की गई। इस दौरान मेयर आलोक शर्मा भी फंस गए। किसी तरह वह कार्यक्रम छोड़कर निकल गए।

क्यों हुआ विवाद

नगर निगम ने मैनिट चौराहे के पास हॉकर्स कॉनर्स बनवाया है। रविवार को इसका उद्घाटन करने के लिए महापौर आलोक शर्मा समेत भाजपा नेता पहुंचे। कार्यक्रम में स्वागत होर्डिंग में पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता का फोटो लगा था। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। पार्षद मोनू सक्सेना, संतोष कंषाना, योगेंद्र चौहान का कहना था कि नगर निगम के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया। जबकि भाजपा के पूर्व विधायक आमंत्रित किए गए हैं। विवाद बढ़ा तो दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया।

          

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button