किसान पुत्र शिवराज के राज में लुट रहे किसान,सिहोरा मंडी में इलेक्ट्रॉनिक काँटों से हो रही छेड़छाड़

किसान पुत्र शिवराज के राज में लुट रहे किसान,सिहोरा मंडी में इलेक्ट्रॉनिक काँटों से हो रही छेड़छाड़
पहले किसान की काटी मुद्द्त (कमीशन ), ऊपर से व्यापारी की सीनाजोरी
सिहोरा कृषि उपज मंडी का मामला : भारतीय किसान यूनियन का आरोप बिना सत्यापन के इलेक्ट्रॉनिक काँटों से हो रही उपज की तौल
150 -200 ग्राम का अंतर ,लुट रहा अन्नदाता
द लोकनीति डेस्क जबलपुर (सिहोरा)
कहते है इस देश में अन्नदाता जीवनदाता होता है क्योंकि हर साल हमारे खाने वाला अन्न किसानों द्वारा मेहनत से उगाया जाता है। उसी किसानों को लेकर तमाम राजनैतिक पार्टिया समय समय पर उनके साथ राजनीती और उनकी आवाजों को दबाने की कोशिश लगातार करती रही है। चाहे बात करे मंदसौर गोलीकांड घटना कि जिसमें मध्यप्रदेश के किसानो ने उसे काला दिवस माना। किसानो के आक्रोश ने फिर शिवराज सरकार को उखाड़ फेका था, लेकिन अब मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज किसान पुत्र बन गए है हालाँकि किसान पुत्र शिवराज के राज में भी किसानो को लगातार लुट रहे हैं | ताज़ा मामला जबलपुर जिले की सिहोरा कृषि उपज मंडी में सामने आया है | जहा अपनी उपज बेचने आये किसान से एक व्यापारी ने पहले मुद्द्त (कमीशन ) काटा फिर बाद में शिकायत होने पर किसान से इसका सबूत मांगने लगा। कृषि उपज मंडी के अधिकारी -कर्मचारी भी व्यापारी का साथ देते नज़र आये।
ये है पूरा मामला। ……
सिहोरा निवासी किसान अनिल ठाकुर के मुताबिक़ 3 दिन पहले उन्होंने अपनी उपज़ (चना ) कृषि उपज मंडी में नीलामी में लीलाराम एंड कंपनी को 4340 रूपये प्रति क्विंटल के दर से 19.47 क्विंटल बेचीं थी, जिसका भुगतान 84499 रूपये होता था। नगद भुगतान पर 1 प्रतिशत (844 रूपये) मुद्द्त (कमीशन ) काट ली गई। किसान ने इसकी बक़ायदा लिखित शिकायत कृषि उपज मंडी में की। शिकायत के बाद जब कथन के लिए सम्बंधित व्यापारी को बुलाया गया तो वह किसान से कहने लगा कि तुम्हारे पास इसका क्या सबूत है। कृषि उपज मंडी के अधिकारी -कर्मचारी कार्रवाई की बजाय व्यापारी का साथ देते नज़र आये।

हर कांटे में 200 से 300 ग्राम का अंतर ,चल रही जमकर लुट : मामले की जानकारी लगने पर शुक्रवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश पांडे , भारतीय किसान यूनियन ज़िला अध्यक्ष रमेश पटैल ,भारत कृषक समाज के रामगोपल पटैल , नंद कुमार परोहा ,संतोष राय ,अमित पटेल ,विनय पटेल मंडी पहुंचे। शेड में चल रही उपज की तुलाई में लगे आधा दर्जन इलेक्ट्रॉनिक कांटो की जाँच करने पर हर कांटे में 200 से 300 ग्राम का अंतर पाया गया। किसानो ने आरोप लगाया कि कृषि उपज मंडी में खुलेआम लूट चल रही है। मंडी द्वारा व्यपारियों के कांटो की जाँच (सत्यापन) नहीं होती। जिसका फ़ायदा उठाकर व्यापारी किसानो को खुलेआम लूट रहे है और जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर हाथ खड़े कर लेते है ऐसा लगता है कि जैसे अधिकारियों के बच्चों को व्यापारी पाल रहे हैं। सिहोरा मंडी में इसी लूट -कसोट के कारण किसानों का मंडी से मोह भंग हो रहा है।
इनका कहना
किसान की उपज -विक्रय के भुगतान पर नाम पर सम्बंधित व्यापारी द्वारा 1 प्रतिशत मुद्द्त काटने का मामले मेरे संज्ञान में आया है। सम्बंधित व्यापारी की फर्म को नोटिस जारी किया गया है और नोटिस के जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जहा तक व्यापारियो द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे इलेक्ट्रॉनिक काँटों से छेड़छाड़ किये जाने की बात है उसको लेकर जाँच कराई जाएगी।
चंद्र प्रताप गोहिल ,एस डी एम सिहोरा भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी सिहोरा




