सभी खबरें
Breaking: भारतीय छात्र तुरंत छोड़ें खारकीव, विदेश मंत्रालय की नई एडवाइजरी हुई जारी

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- रूस और यूक्रेन के युद्ध का आज सातवा दिन है, इसी बीच विदेश मंत्रालय की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों को उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल खारकीव शहर छोड़ने का निर्देश दिया है।
एडवाइजरी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा के लिए उन्हें खारकीव शहर छोड़ना जरूरी है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे खारकीव से pesochin, babaye और bezlyudovka की ओर जल्द से जल्द आगे बढ़ें।




