सभी खबरें
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 386 नए केस:- हेल्थ मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया
.jpeg)
नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं. आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों में 386 नए केसेस मिले. हेल्थ मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया ने तबलीगी जमात को सबसे बड़ा खतरा बताया है.
दिल्ली प्रेस एड्रेस करने के दौरान हेल्थ मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में कोरोना के अब तक 1637 मामले हो चुके हैं. बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए
लव अग्रवाल ने बताया कि अचानक कोरोना पोजिटिव के संख्या बढ़ने का मुख्य कारण है बाहरी देशों से आए हुए लोगों का तबलीगी जमात में शामिल होना.
यह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है.




