सभी खबरें

प्रेमी को घर में दफना दिया, प्रेमिका को आते थे डरावने सपने

सीधी/सतना:- मध्यप्रदेश के सतना में प्रेमिका ने प्रेमी की मौत के बाद उसे कमरे में कब्र खोदकर दफना दिया। प्रेमिका उसी कब्र पर चारपाई लगाकर सोती थी। जब उसे डरावने सपने आने लगे तो सारा राज़ उगल दिया।

दरअसल, सतना के मिरगौती थाना क्षेत्र रामनगर निवासी मोहम्मद खान और कमछ करौंटी की रहने वाली युवती की बात  फरवरी 2017 में फ़ोन पर शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत गहरी होती गई और उनका इश्क़ परवान चढ़ने लगा। दोनों लोग साथ में दो बार हैदराबाद भी घूमकर आए। मृतक अपनी प्रेमिका के साथ उसके घर में ही रहता था। 6 दिसंबर को दोनों के बिच युवक के धर्म छिपाने को लेकर विवाद हुआ था। 7 दिसंबर को मोहम्मद खान ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दर की वजह से युवती ने उसे घर में ही जमीन खोदकर दफना दिया।

क्या वजह थी जो दोनों के बीच विवाद हुआ?
प्रेमिका ने बताया की युवक ने आधार कार्ड में अपना नाम बदलकर राजू सिंह पिता विनय सिंह सौंटिया कराया था। युवक ने आधार में अपना पता सही डाला था। मृतक ने खुद को अनाथ बताया था। जब बाद में युवती को पता चला की वो मुस्लिम है तो दोनों के बीच विवाद हो गया था।

सपने में क्या कहता था मृतक?
मरने के बाद मोहम्मद खान की आत्मा युवती को परेशान करने लगी। रोज़ रात को सपने में मृतक युवती से कहता था कि मेरी आत्मा को शांति नहीं मिली, मैं फांसी लगाकर मर गया और तुमने मेरा अंतिम संस्कार भी मुस्लिम रीति-रिवाज़ से नहीं किया और न ही मेरे घरवालों को बताया की में मर गया हूँ। तुम मेरे गाओं जाकर मेरे घरवालों को बता दो नहीं तो में तुम्हे ऐसे ही परेशान  करता रहूँगा। 15 फरवरी को परेशान युवती उसका पता ढूंढ़ते हुए उसके गांव पहुंची और मामले की जानकारी दी। मंगलवार को शव कब्र से खोदकर निकल गया।    

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button