सभी खबरें

Bollywood :- क्या तापसी के "थप्पड़" को थप्पड़ लगा सकती है साथ में रिलीज़ होने वाली यह फिल्में ?

  • तापसी की रिलीज़ हुई थप्पड़
  • क्या अन्य फिल्में दें पाएंगी टक्कर
  • साथ रिलीज़ हुई 7 अन्य फिल्में

मुंबई /गरिमा श्रीवास्तव :- आज तापसी पन्नू(Tapsee Panno) की फिल्म “थप्पड़” बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है। मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सके और फिल्म से प्रेरणा ले इस वजह से कमलनाथ सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है।
थप्पड़ एक महिला के जीवन की ऐसी कहानी है जो अपने पति द्वारा ही घरेलू हिंसा का शिकार होती है। ज़्यादातर देखा गया है कि समानता का अधिकार प्राप्त होने के बाद भी महिलाएं आज भी घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं और चुपचाप से सब कुछ सहन करती हैं।
 पर थप्पड़ में तापसी ने हिंसा  खिलाफ आवाज़ उठाया है।

थप्पड़ के अलावा आज “ओ पुष्पा आई हेट टीयर्स”,दूरदर्शन,”गन्स ऑफ़ बनारस”,'रिज़वान',”केयरलेस”,”कहता है ये दिल”,और डब फिल्म “द इनविजिबल मैन” भी रिलीज़ हो रही है।

मुंबई मिरर(Mumbai Mirror) ने थप्पड़ को पांच में से चार सितारा दिया है। इस फिल्म को लेकर मुंबई मिरर ने लिखा कि वो समाज जो इस प्रकार की हिंसाओं पर यह कहता है कि एक ही बार तो हुआ है कोई बड़ी बात नहीं है वह समाज गाल पर एक तेज़ थप्पड़ के लायक है। उन लोगों के लिए यह एक बेहद ज़रूरी और सीख देने वाली फिल्म है।

इस फिल्म में तापसी के अलावा कई अन्य किरदार भी हैं। जो कई गंभीर मुद्दों को बड़े अच्छे तरीके से उभारेंगे। यह फिल्म घरेलू हिंसा के साथ साथ कई अन्य मुद्दों को लेकर सामने आती है।
क्रिटिक्स के मुताबिक “थप्पड़”(Thappad) बॉक्स ऑफिस पर अपना ज़बरदस्त कदम जमा सकती है।
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button