सभी खबरें

Bhopal Metro: बोर्ड ऑफिस से गणेश मंदिर तक का वन साइडेड बीआरटीएस होगा बंद 

भोपाल मेट्रो का गुरुदेव गुप्त चौराहे से सुभाष नगर तक का काम शुरू हो चूका है। अब बोर्ड ऑफिस चौराहे से गणेश मंदिर तक मेट्रो का काम होना है। इसके लिए बीआरटीएस का एक हिस्सा गणेश मंदिर से सुभाष नगर तक बंद कर दिया जायेगा। इससे डेडिकेटेड लेन में चइत बसों के अलावा निजी वहां भी चल सकेंगे। NIC से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। 

दरअसल, सुभाष नगर से AIIMS ताल एलिवेटेड मेट्रो रूट का निमार्ण कार्य प्रगति पर है। यहां मेट्रो के लिए पिलर खड़े किये जा रहे हैं एवं स्टेशन बनाने का करा भी लगभग शुरू हो चूका है। सूत्रों के मुताबिक PWD के साथ गणेश मंदिर से भोपाल हाट तक प्रस्ताव फ्लाईओवर एवं मेट्रो रूट को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझ चूका है। इसलिए जल्द ही बोर्ड ऑफिस चौराहे से होशंगाबाद रोड की ओर काम शुरू किया जाना है। 

मेट्रो की वजह से रुक गया स्मार्ट स्ट्रीट का काम 
गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी कंपनी के द्वारा बोर्ड ऑफिस से रंगमहल तक स्मार्ट स्ट्रीट का निमार्ण किया जा रहा है।  इस परियोजना में वेटर्स के लिए प्लेटफार्म भी बनाए गए है, लेकिन पहले कोलार की पुराणी पाइप लाइन की वजह से लगभग 6 महीने तक काम अटक गया था। फिर मेट्रो प्रोजेक्ट के एलाइनमेंट को फाइनल होने में समय लगा। जिसके कारण स्मार्ट रोड का काम अटका रहा। अब इस पार्ट में मेट्रो के लिए पिलर भी खड़े होने हैं, जिसकी वजह से फिर तोड़फोड़ हो सकती है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button