दिग्गी के गढ़ में BJP की सेंध: पूर्व मंत्री की बहू प्रियंका और रीवा के मृगेंद्र सिंह ने थामा भाजपा का दामन

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर भी शुरू हो गया है। बीजेपी ने दिग्विजय के गढ़ चाचौड़ा में बड़ी सेंधमारी की है। आपको बता दें कि कांग्रेस से पूर्व राज्य मंत्री हरभजन सिंह मीणा की बहू प्रियंका मीणा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थम लिया है। जिसमें जिला पंचायत के कई पूर्व सदस्य भी शामिल हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और संगठन महामंत्री ने सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस को एक और बड़ा झटका
साथ ही रीवा के मऊगंज से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले मृगेंद्र सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। बजरंगदल के क्षेत्र संयोजक राव उदय प्रताप भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। वो महाकौशल में ऐक्टिव थे। आपको बता दें कि आज करीब 450 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं।