सभी खबरें

स्वागत में कलश लेकर खड़ी कन्याओं को BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिए गए 5-5 सौ के नोट …

मध्यप्रदेश/सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक मामला सामने आया है जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के स्वागत में कलश लेकर खड़ी कन्याओं को 5-5 सौ के नोट दिए गए। ये रुपये खुद वीडी शर्मा ने दिए। जिसका फ़ोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले के वार्ड क्रमांक 23 बूथ अध्यक्ष विजय रावत के घर पर खाना खाने वीडी शर्मा, राज्य मंत्री खिलावन पटेल के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान वीडी शर्मा के स्वागत में कलश लेकर खड़ी कन्याओं को 5-5 सौ के नोट दिए गए। 

सोशल मीडिया में पैसे देने की फोटो वायरल होने के ​बाद कांग्रेस ने इसे मुददा बना लिया। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि यही भाजपा का चाल चरित्र हैं। अब नगर निगम चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेता किस हद तक गिर सकते हैं, ये प्रदेश में नई बात नहीं।

वहीं, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद के अप्रासंगिक होने की आशंका से भयभीत हैं। कांग्रेस में अब छल – कपट – झूठ के अलावा कुछ और नहीं बचा। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ एमपी से विमुख हो चुके हैं और अब झूठ के सहारे हैं।  उन पर दिग्विजय सिंह की छाया का ऐसा असर पड़ा है कि अब वे भी झूठ बोलने लगे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button