सभी खबरें

खुद भाजपाइयों को भी रास नहीं आ रहे हैं "सिंधिया", भाजपा के प्रदेश प्रभारी का कहना कोर ग्रुप है "असंवैधानिक"

खुद भाजपाइयों को भी रास नहीं आ रहे हैं “सिंधिया”, भाजपा के प्रदेश प्रभारी का कहना कोर ग्रुप है “असंवैधानिक”

भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ जब भाजपा में आए तो उन्होंने ऐसा सोचा था कि पार्टी में सब कुछ उनके हिसाब से होगा क्योंकि उनकी वजह से सरकार में बड़ा उलटफेर हुआ है. पर यह क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया तो खुद भाजपाइयों को रास नहीं आ रहे.
 भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव में मध्य प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के शामिल होने से उपजे विवाद पर कहा कि यह कोर ग्रुप पार्टी के संविधान के अनुरूप नहीं है. यह प्रदेश अध्यक्ष के सुविधा के अनुसार बनाया गया.
कार्यकारिणी से लेकर बाकी सभी बॉडी संविधान के तहत है लेकिन कोर ग्रुप पूरी तरह से असंवैधानिक है. प्रदेश अध्यक्ष की सुविधा इसलिए कहीं जा रही है क्योंकि इस कोर ग्रुप में प्रदेश अध्यक्ष किसी को भी अपने हिसाब से बुला सकते हैं. इसीलिए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोर ग्रुप की बैठक में बुलाया गया है.. 
 बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कोर ग्रुप के सदस्य नहीं है. पर फिर भी वह सीहोर में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में शामिल हुए. 

 मुरलीधर राव ने यह बात भी कही कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सम्मानीय नेता है. हम मध्य प्रदेश को भाजपा का रोल मॉडल स्टेट बनाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं.. 
 कोर ग्रुप की बैठक में सिंधिया के शामिल होने से विवाद उपजा था… 

 अक्सर देखा जा रहा है कि कभी कांग्रेस आपस में विवाद की स्थिति उत्पन्न कर रही है तो कभी भाजपा में एक दूसरे से नेताओं की बन नहीं रही है.. वजह यह भी है कि जो नेता सोच रहे थे कि उन्हें कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा पर ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों के भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी जगह चली गई. और वह जगह सिंधिया समर्थकों ने ले ली ऐसे में विवाद की स्थिति उत्पन्न होना लाजमी है… 
 दूसरी तरफ सत्र स्थगित हो चुका है और इसको लेकर विपक्ष शिवराज सरकार को घेरती नज़र आ रही हैं. कमलनाथ के साथ कांग्रेस के विधायकों ने आज विधानसभा में गांधी प्रतिमा के सामने खिलौना ट्रैक्टर लेकर प्रदर्शन किया. इनके प्रदर्शन के दौरान शिवराज की पुलिस ने मीडिया कवरेज को भी रोकने का प्रयास किया.. 
 शिवराज सिंह चौहान की तानाशाही दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. जाने आने वाले समय में जनता को और क्या क्या दिन दिखाने वाले हैं.. 
 भाजपा के अच्छे दिन आने वाले जुमले धरे के धरे रह जाएंगे पर अच्छे दिन शायद नहीं आएंगे..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button