MP:- एक बार फिर से BJP ने शुरू की नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां, VD Sharma ने की मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक

MP:- एक बार फिर से BJP ने शुरू की नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां, VD Sharma ने की मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक
मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार में अब काफी कमी आई है कई जिलों में बीते 24 घंटे में एक भी नए मामले सामने नहीं आए. हालांकि टेस्टिंग को लेकर घोटाले की भी खबरें सामने आई.
बताते चलें कि पिछले डेढ़ साल से नगरीय निकाय चुनाव लगातार कोरोना की वज़ह से टाले जा रहे हैं.
अप्रैल 2021 में इसे करने की तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग कर रही थी लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इसे टाल दिया गया.
अप्रैल में कोरोना अपने चरम पर था.
मंगलवार को नगरीय चुनावों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअली बैठक की है।
सूत्रों ने बताया कि मीटिंग कई मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी मंडल अध्यक्षों से बात हुई है। वर्चुअल मीटिंग के दौरान कुछ वीडियो सीरीज भी रिलीज किए गए जो जनजागरूकता के लिए थे। कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान बीजेपी मंडलों में 10 जुलाई तक चलाएगी।
इस वर्चुअल मीटिंग को एमपी बीजेपी प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने भी संबोधित किया है। सूत्रों ने बताया कि वीडी शर्मा ने मंडल अध्यक्षों से जिलों में कमियों को दूर करने को लेकर सुझाव मांगा है.
वीडी शर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों ने कोरोना महामारी के दौरान काफी बेहतर काम किया और सभी के प्रयासों से हम जल्द ही कोरोना पर जीत पा सकेंगे.


.jpg)

