सुसज्जित रथ से शुरू हुआ आज भाजपा का प्रचार प्रसार, पर "शिवराज" के रथ से "महाराज" नदारद, ये है वजह

सुसज्जित रथ से शुरू हुआ आज भाजपा का प्रचार प्रसार, पर “शिवराज” के रथ से “महाराज” नदारद, ये है वजह
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में आज से भारतीय जनता पार्टी ने रथ से प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है. मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर आज से भाजपा ने एलईडी लाइट, साउंड और वीडियो की सुविधा के साथ प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है.
आज भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया उन्होंने कहा कि हम नंगे भूखे जरूर है पर राज्य की जनता की सेवा में तत्पर हैं.
कमलनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमने बच्चों को लैपटॉप दिया था और उन्होंने बंद कर दिया हम भूखे नंगे ही अच्छे हैं. आप की अमीरी आपकी बड़ी-बड़ी गाड़ियां शानो शौकत सब आपको ही मुबारक हो. मैं बिल्कुल दुखी नहीं हूं पर उन्होंने गरीबों को आहत किया है. मैं जनता के सामने घुटने टेकता हूं और मैं इसमें खुश हूं.

इस दौरान देखा गया कि रथ पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर नहीं थी. जबकि भाजपा हमेशा यह बात कहती है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया उनकी ढाल है. हर हाल में सिंधिया की मदद से मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी.



.jpeg)
