BJP का TMC पर आरोप, हार के डर से बौखलाई ममता, विजयवर्गीय की गाड़ी पर हमला

BJP का TMC पर आरोप, हार के डर से बौखलाई ममता, विजयवर्गीय की गाड़ी पर हमला
द लोकनीति डेस्क
पश्चिम बंगाल में चुनाव जल्द होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के दिग्गज नेता यह दावा कर रहे हैं कि इस बार हाल हाल में ममता की सरकार गिर जाएगी और बीजेपी सत्ता में आएगी.. विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच घमासान जोरों पर है.. इस बीच झड़प के साथ-साथ आरोप और प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है.
कोलकाता में बीजेपी के रोड शो में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल राय की गाड़ी पर जूता फेंका गया है. जिसके बाद बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है. वही टीएमसी नेताओं का आरोप है कि बीजेपी समर्थक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गाली दे रहे थे.
बता दें कि बीजेपी सोमवार को रोड शो करने वाली थी और इसकी इजाजत कोलकाता पुलिस ने नहीं दी थी. जिसके बावजूद भी पुलिस की बातों को नजरअंदाज करते हुए बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि बीजेपी रोड जो हर हाल में करेगी. उन्होंने कहा कि हमारे दोस्तों एक शांतिपूर्ण रैली की तरह है. यह रानीखेड़ा कौन से मध्य कोलकाता में भाजपा के राज्य मुख्यालय तक निकाली जाएगी पुलिस की अनुमति नहीं देने के बावजूद भी हम रैली निकालेंगे. इसके बाद भाजपा ने रैली निकाली और रैली को पुलिस ने रोक दिया इसी दौरान कैलाश विजयवर्गीय मुकुल राय की तरफ किसी ने जूता फेंका था हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है…
केंद्रीय गृहमंत्री का कहना, चुनाव आते-आते ममता दीदी हो जाएंगी अकेली
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे पर गए इस दो दिवसीय दौरे में उन्होंने TMC पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि जिस तरह से टीएमसी के कार्यकर्ता नेता ममता बनर्जी से नाराज चल रही है और भाजपा में शामिल हो रहे हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ममता बनर्जी चुनाव आते-आते अकेली हो जाएंगे.
बता दें कि अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान ममता बनर्जी के करीबी नेता शुभेंदु अधिकारी समेत 10 एमएलए भाजपा में शामिल हुए.. इसके बाद हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए..
अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल में सरकार कौन बना रहा है.
हालांकि खुद भाजपा नेता यह बात कहते हैं कि बीजेपी सरकार गिर आती है और मध्य प्रदेश की सरकार गिराने में सबसे बड़ा हाथ नरेंद्र मोदी का था..
.jpeg)



