सभी खबरें

खून में रंगी BJP MLA की जन्मदिन पार्टी, प्रतिनिधि और अतिथि शिक्षक की बेरहमी से की हत्या, जिले में फैली सनसनी 

मध्यप्रदेश/दमोह – मध्यप्रदेश के दमोह में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की जन्मदिन पार्टी में खूनी संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई, और दो लोगों की हत्या कर दी गई। इसी पार्टी में हुए खूनी संघर्ष में भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के प्रतिनिधि अरविंद जैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, जैन के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अतिथि शिक्षक के सिर पर गोली मार दी। 

बताया जा रहा है कि पार्टी में विवाद होने के चलते कुछ लोगों ने विधायक प्रतिनिधि अरविंद जैन पर हमला कर दिया। उन्हें लाठियों से पीटा गया और पत्थर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इससे आक्रोशित अरविंद जैन के करीबियों ने दूसरे पक्ष को घेर लिया। अतिथि शिक्षक जोगेंद्र सिंह पर गोली चला दी। गोली उनके सिर में लगी।

कहा जा रहा है कि घटना में मारे गए दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चली आ रही थी। अरविंद जैन और जोगेंद्र सिंह के परिवार के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था। उसी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जोगेंद्र सिंह को अस्पताल लेकर उनके पिता गोविंद सिंह ने राहुल जैन और रिंकू जैन द्वारा उनके बेटे पर गोली चलाए जाने का आरोप लगाया हैं। 

इधर, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह इस पार्टी में काफी समय मौजूद रहे। घटना से 20 मिनट पहले ही पड़ोस के कार्यक्रम में जाने का कहकर निकले थे कि इसी दौरान विवाद हो गया। वे जब तक लौटकर आए तो दो लाशें बिछ चुकी थी। वहीं, इस घटना से इलाके में भारी तनाव हैं। खास बात ये है कि दमोह में राष्ट्रपति के दौरे से पहले हुई वारदात के बाद पूरे जिले में सनसनी पैल गई हैं।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button