सभी खबरें
BJP MLA का बड़ा बयान, बोले 85 से 90 करोड़ लोग कोरोना से पीड़ित, नहीं आ रहा कही से पैसा, उद्योग धंधे बंद

मध्यप्रदेश/सीहोर – शनिवार को इछावर से बीजेपी के विधायक करण सिंह वर्मा सीहोर पंहुचे थे। जहां उन्होंने भाऊं गांव में बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित किया।
संबोधित करते समय विधायक करण सिंह वर्मा ने कोरोना का मुद्दा उठाया, और ऐसा बयान दिया जो अब चर्चा का विषय बन चुका हैं।
बीजेपी विधायक ने कहा कि 85 से 90 करोड़ लोग कोरोना से पीड़ित हैं। अभी कोरोना से लड़ रहे हैं। सारा पैसा कोरोना संक्रण की लड़ाई में जा रहा है, नए अस्पताल बन रहे हैं। पैसे कहीं से आ नहीं रहे हैं क्योंकि सभी उद्योग धंधे बंद हैं।
उन्होंने आगे कहा कि देशभर में करोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है जबकि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ज़्यादा हैं।
.jpg)


