सभी खबरें

BJP नेता ने Sonia Gandhi को लिखा पत्र कहा, दिग्विजय सिंह की हरकतों पर लगाए लगाम, अन्यथा कांग्रेस को……

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह हमेशा अपने कामों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते है। 

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह की हरकतों पर लगाम लगाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने सोनिया गांधी से निवेदन किया कि दिग्विजय सिंह की हरकतों पर लगाम लगाने का कष्ट करें, अन्यथा वह दिन दूर नहीं है जब मध्य प्रदेश ही नहीं देश में कांग्रेस पार्टी को लोग ढूंढते रह जायेंगे।

सुरेंद्र शर्मा ने पत्र में लिखा कि देश में आज कांग्रेस की जो दुर्दशा हो रही है उसमें पार्टी के वयोवृद्ध नेता दिग्विजय सिंह की हरकतें एक प्रमुख कारण हैं।

दिग्विजय सिंह अपने बयानों के कारण हर दिन कम से कम 5000 वोट कांग्रेस के कम करते हैं। शायद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के विनाश का संकल्प लिया है इसलिए वह ऐसी हरकतें करते हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीमान बंटाधार दिग्विजय सिंह कांग्रेस का बंटाधार करने पर उतारू हैं और यह बात आपके संज्ञान में भी है, यह समाचार पत्रों में भी छपा है कि आपने उन्हें सुधर जाने की नसीहत भी दी है पर चिकने घड़े की तरह आप की नसीहत का उन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button