सभी खबरें

"महाराज" की दूसरी कोरोना रिपोर्ट आई सामने, हुआ ये बड़ा खुलासा

नई दिल्ली – बीते दिनों बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के मैक्‍स अस्‍पताल (Max Hospital) में भर्ती कराया गया था। ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कोरोना वायरस (Coronavirus Infection) के संक्रमण के इलाज को लेकर अस्‍पताल में भर्ती हुए थे। जांच में सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाई गई थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया था।

हालांकि, अब सिंधिया को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। उन्‍हें 15 जून को अस्‍पताल से छुट्टी दी जा सकती हैं।

बता दे कि मध्यप्रदेश राज्यसभा (MP Rajyasabha) की तीन खाली सीटों पर 19 तारीख को मतदान (Voting) होना हैं। जिसमें सबकी नज़रें बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) पर होंगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button