सभी खबरें

BJP नेता की दबंगाई, तलवार से एक साथ काटे 12 केक, बड़े नेताओं के चेहरों को किया शर्मसार 

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं। जिसमें नेताजी तलवार से केक काटते हुए नज़र आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी का हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा किसान नेता प्रमोद परमार उर्फ चिंटू ने आनंदनगर चौराहे पर तलवार से अपने जन्मदिन के 12 केक काटे। इनके जन्मदिन पर ये अपने समर्थकों के साथ बीच चौराहे पर इकट्ठा हुए और फिर तलवार से केक काटे। एक के बाद एक बारह केक काटे गए और इस तरह नेताजी ने अपनी वीरता का प्रदर्शन किया।

 

 

वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी का एक और चेहरा सामने आया है जिसने पार्टी के बड़े नेताओं के चेहरों को शर्मसार कर दिया हैं। भाजपा किसान नेता अपने शागिर्दों से घिरे हुए हैं और तलवार से केक पर अपना जौहर दिखा रहे हैं। बता दे कि केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button