सभी खबरें

BJP ने मंत्री गोपाल भार्गव को सौंपी ये अहम ज़िम्मेदारी, कांग्रेस में हड़कंप 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिसके बाद कांग्रेस खेमे में हड़कंप मच गया हैं। पार्टी ने गोपाल भार्गव को दमोह विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए भूपेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया था।

दरअसल, मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के मतदान के 8 दिन पूर्व कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी ने दमोह विधानसभा सीट पर कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का हाथ थाम लिया था। इसके बाद से दमोह विधानसभा सीट रिक्त हो गई हैं। अब इस पर उपचुनाव होना हैं। यही कारण है कि भाजपा ने यहां अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं। जिसके तहत गोपाल भार्गव पर भरोसा जताते हुए उन्हें इस सीट का प्रभारी नियुक्त किया गया। 

बता दें कि 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत हासिल हुई। जिसमें भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव की काफी अहम भूमिका रहीं। भार्गव-भूपेंद्र  की जोड़ी को काफी सराहा गया था। यहीं, वजह है कि दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने फिर इसी जोड़ी पर विश्वास जताते हुए मैदान में उतारा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button