भाजपा का दावा, विधायक सचिन के बाद और भी नेता छोड़ सकते है कांग्रेस पार्टी, इस पर विधायक अलावा ने दिया ये जवाब…

भोपाल/निशा चौकसे:- मध्यप्रदेश में हाल ही में बड़वाह विधायक सचिन बिरला के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है. इसके बाद भाजपा नेता लगातार यह दावा कर रहें हैं कि कांग्रेस पार्टी के और भी कई नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में आने को तैयार हैं. यह बात भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता दमन छोड़ने को बेक़रार हैं. उन्होंने खुल्लम-खुल्ला दावा किया है कि कांग्रेस के आदिवासी नेता और पूर्व विधायक और कुछ विधायक जल्द ही कांग्रेस छोड़ देंगे.
ये है पूरा मामला
उपचुनाव के दौर में तीन दिन पहले बड़वाह विधायक सचिन बिरला ने अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शमिल होकर कांग्रेस नेताओं को सकते में डाल दिया था. जबकि खंडवा संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव म बिरला को लोकसभा से टिकट दिए जाने की भी चर्चाएं थीं. बिरला द्वारा पार्टी बदलने के बाद भाजपा का दावा है कि कांग्रेस में इतना असंतोष है कि कई अन्य नेता पार्टी छोड़ सकते हैं. प्रदेश मंत्री अग्रवाल ने नेताओं के पार्टी छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि में इस बारे में उन्होंने कहा कि मेरी कुछ मर्यादा है इसलिए में ज्यादा वीयस्तर से नहीं बता सकता लेकिनह यह साफ है कि कुछ नेता कांग्रेस छोड़ देंगे.
बेईमान लोगो का क्या कह सकते हैं मैं पार्टी के साथ हूं: कांग्रेस विधायक
इस बारे में धार जिले के मानवर विधायक हीरालाल अलावा से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी संभावना से साफ़ इंकार कर दिया. बता दें कि अलावा अंचल के युवा नेता हैं. साथ ही आदिवासी युवाओं के संगठन नेता भी हैं. अलावा ने कहा कि एक व्यक्ति के पार्टी छोड़ने को सभी लोगों का विचार एक जैसा नहीं माना जा सकता है. हां अगर कोई बेईमान पार्टी के साथ दगा कर देता है तो फिर नहीं कह सकते. वे जहां भी रहेंगे दगाबाजी ही करेंगे, लेकिन हमे कांग्रेस पार्टी से कोई शिकायत नहीं है. हम कोंग्रेसी है और कांग्रेस के साथ हैं. v




