भाजपा प्रत्याशी ने खुलेआम कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ाई धज्जियां, सैकड़ो की भीड़ के साथ दाखिल किया नामांकन

राजगढ़/ब्यावरा/खाईद जौहर – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर अभी भी बना हुआ हैं। प्रदेश में कोरोना के मामले अब डेेेढ़ लाख को छूने वाला हैं। वहीं, इसी बढ़ते कोरोना के संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। उपचुनाव की तारीखें नज़दीक आते ही दोनों प्रमुख दलों ने अपने अपने प्रचार को बढ़ा दिया हैं।
मध्यप्रदेश की इन 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में एक सीट राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट हैं। जो कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद रिक्त हुई हैं। अब इस सीट पर उपचुनाव होना हैं। जहां भाजपा की और से यहां नारायण सिंह पवार (Narayan Singh Panwar) मैदान में है तो वहीं, कांग्रेस ने यहां से रामचन्द्र दांगी को अपना प्रत्याशी बनाया हैं।
बता दे कि सोमवार को बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह पवार (Narayan Singh Panwar) ने अपना नामांकन दाखिल किया। लेकिन इस दौरान खुलेआम कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गई। बीजेपी प्रत्याशी नारायण सिंह सैकड़ों समर्थकों के साथ ढोल लेकर, सेकड़ो लोगों की भीड़ के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जिसमे किसी को भी कोरोना का खतरा महसूस नहीं हुआ।
बीजेपी प्रत्याशी के इस जुलूस में सोशल डिस्टेंस तो दूर बिना मास्क के भी कई लोग नजर आए। बता दे कि कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन भी कोरोना के चलते हुआ था। कोरोना को लेकर ब्यावरा की स्थिति चिंताजनक हैं। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी का ऐसा जुलूस निकलना मौत को दावत देने जैसा हैं।


.jpg)

