BJP प्रदेश अध्यक्ष के बेटे की गुंडागर्दी: कॉलेज में छात्र को जमकर पीटा, देखिए VIDEO

तेलंगाना में बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ एक छात्र से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल महिंद्रा यूनिवर्सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें दो लोगों ने मिलकर एक छात्र की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद यूनिवर्सिटी की अनुशासन समिति के प्रमुख ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर डूंडीगल थाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया। बता दें कि संजय कुमार के बेटे ने महिंद्रा विश्वविद्यालय के परिसर में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र के साथ मारपीट की थी।

बताया जा रहा है कि छात्र को उसके दोस्त की बहन के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करने पर भाजपा अध्यक्ष के बेटे ने छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे लगा था कि इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बेटों उदय हुसैन के दिन लद चुके हैं और अब उनका पुनर्जन्म हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति के प्रमुख की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फ़िलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। यूनिवर्सिटी की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार पुत्र भागीरथ व एक अन्य के खिलाफ धारा 341, 323, 504, 506 आर/डब्ल्यू 34 के तहत कार्रवाई की है।

देखिए वीडियो-

Exit mobile version