बिहार : ऐसा होगा नया मंत्रिमंडल, ये विभाग राजद-कांग्रेस के खाते में जानें की उम्मीद, इन पर रहेगा जेडीयू का कब्ज़ा!

बिहार : मंगलवार को नीतीश कुमार ने एनडीए के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल फागू चौहान को नई सरकार के गठन का दावा पेश करते हुए 164 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। बता दें कि इस नई सरकार के लिए महागठबंधन हुआ, जिसमें जदयू, राजद, कांग्रेस और वाम दल के साथ निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं।

वहीं, आज दोपहर बाद 2 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि, तेजस्वी यादव होंगे डिप्टी सीएम बनेंगे। इसके अलावा मंत्रिमंडल को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आ रहीं है।

खबरों की मानें तो लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के बीच सत्ता शेयरिंग का फॉर्मूला तय हुआ है, जेडीयू की कम सीट होने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो बने रहेंगे लेकिन, आरजेडी के पास मंत्रालय की ‘रेवड़ी’ आ रही है। आरजेडी के हिस्से में सबसे ज्यादा 16 मंत्री बनेंगे। इसके बाद जेडीयू के 13, कांग्रेस के 4, HAM के 1 के विधायक नई सरकार में मंत्री बनेंगे। वहीं लेफ्ट पार्टी सरकार को बाहर से स्पोर्ट कर रही हैं। इस तरह नीतीश कुमार की अगुवाई में बनने वाली महागठबंधन में चार दलों की हिस्सेदारी होंगी और कैबिनेट में 34 मंत्री होंगे।

इसके अलावा सवाल यही है कि आखिरकार नई सरकार में विभागों का खाका क्या होगा ? अनुमान जताया जा रहा है कि भाजपा कोटे का सारा विभाग राजद और कांग्रेस के खाते में जा सकता है। इसमें स्वास्थ्य, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण, पशु एवं मत्स्य संसाधन, कृषि, वित्त, श्रम संसाधन ,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी ,नगर विकास उद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग ,पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन ,पर्यटन विभाग ,कला संस्कृति एवं भूतत्व ,आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण ,राजस्व एवं भूमि सुधार और गन्ना उद्योग विभाग शामिल हैं।

इधर, जेडीयू के पास एक दर्जन विभागों का जिम्मा पहले की भांति रह सकता है। जदयू के पास जिन विभागों के रहने की संभावना जताई जा रही है उन विभागों में शिक्षा, योजना एवं विकास, उर्जा, परिवहन, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, सूचना एवं जनसंपर्क, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन ,ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग शामिल हैं।

Exit mobile version