सभी खबरें
बड़ी खबर : कैसा होगा मप्र का "लॉक डाउन 4", रात 8 बजे "फेसबुक के माध्यम" से बताएंगे सीएम शिवराज

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – लॉकडाउन 4.0 से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) आज एक बार फिर प्रदेश की जनता से फेसबुक (facebook) के माध्यम से रुबरु होंगे। आज रात आठ बजे शिवराज लॉक डाउन-4 (lockdown 4) पर को लेकर जनता से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे कई बड़े ऐलान भी कर सकते है वही लॉक डाउन कैसा हो इसको लेकर भी चर्चा कर सकते हैं।
बता दे कि आज लॉक डाउन 3.0 (lock down 3.0) की समय सीमा समाप्त होने वाली है, और लॉक डाउन 4.0 (lock down 4.0) लगाने की तैयारी की जा रही हैं। हालांकि इसका बार का लॉक डाउन सबसे अलाग होगा। इसको लेकर आज सीएम शिवराज (cm shivraj) प्रदेश की जनता को कुछ बता सकते हैं।



.jpeg)
