सभी खबरें

Corona के बीच 5 अप्रैल को होना था बड़ा आयोजन, हुआ विवाद, तो CM शिवराज और सिंधिया ने दौरा किया निरस्त

मध्यप्रदेश/भोपाल – रविवार को मध्यप्रदेश के मुंगावली में होने वाले सीएम शिवराज सिंह और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे को निरस्त किया गया हैं। दरअसल यहां 5 अप्रैल को नल जल योजना का शुभारंभ होना था। जिसके लिए बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन रंग पंचमी पर इसी विधानसभा के करीला मेले को प्रतिबंधित किया गया था। जिसमे लोगों को आने से रोकने के लिए प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए थे। जबकि सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम में भीड़ लाने के प्रयासों के बाद यह आयोजन विवादों में आ गया था।

दोनों दिग्गज नेताओं के इस आयोजन के विवादों में आने के बाद यह माना जा रहा है कि सीएम शिवराज और सिंधिया ने अपना यह कार्यक्रम रद्द कर दिया हैं। चर्चा थी कि एक तरफ प्रशासन करीला में भीड़ को रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रहा था और सीएम और सिंधिया के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने के आयोजन किए जा रहे थे।

भाजपा विधायक जजपाल सिंह जज्जी का कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया हैं। जिले में कोरोना के प्रभावी नियंत्रण एवं उसकी रोकथाम की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए अपना यह महत्वपूर्ण दौरा रद्द कर दिया हैं। 

वहीं, सीएम शिवराज ने भी खुद ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी हैं। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा की – COVID19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 5 अप्रैल को पोहरी और मुंगावली दौरे को स्थगित किया हैं। मणि खेड़ा समूह जल प्रदाय योजना, राजघाट बांध समूह जल प्रदाय, बैढन समूह जल प्रदाय योजना आदि के भूमिपूजन का कार्य किसी अन्य अवसर पर किया जायेगा। जागरूक रहें, स्वस्थ रहें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button