सभी खबरें

विरोधी करें घंटानाद आंदोलन, हम अपने काम से बजा रहे है सबका ढोल – शोभा ओझा 

भोपाल – बुधवार को मध्यप्रदेश में बीजेपी ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ घंटानाद आंदोलन किया। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, साथ ही घंटे बजा कर कमलनाथ सरकार को नींद से उठाने की कोशिश की गई। इसी बीच कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी उपलब्धियां गिनाई। कांग्रेस की मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला। 

शोभा ओझा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा बीजेपी ने पिछले 15 सालो में मध्यप्रदेश की हालत को खस्ता कर दिया। बीजेपी के शासन में हज़ारों  किसानों ने आत्महत्या की, महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। लोगों के लिए रोज़गार नहीं था, हज़ारों लाखों लोग बेरोज़गार थे। लेकिन हमारी सरकार ने इन सभी को ध्यान में रखते हुए काम किया हैं। उन्होंने कहा 8 महीनों में सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश की सूरत बदली हैं। प्रदेश को विकास की राह पर बढ़ाया हैं। मप्र में निवेश आ रहा हैं। अलग-अलग सेक्टर में निवेश आने से लोगों को रोजगार मिलेगा, खासकर युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

शोभा ओझा ने कहा हम भाजपा के घंटानाद का जवाब नहीं दे रहे हैं। हम बस अपना काम बता रहे हैं। उन्होंने कहा हमारा काम बोल रहा हैं। हमारा काम ही हमारे ढोल हैं। महिलाओं के लिए राहत ही हमारा ढोल हैं। निवेश ही हमारा ढोल है. ढोल उनको पीटना पड़ता है,जिनके पास कुछ नहीं होता है जो दिवालिया होता है। काम बोलता है। हमारा काम पांच साल जोरशोर से बोलेगा। 

तत्कालीन बीजेपी सरकार में मध्य प्रदेश की हालत कैसी थी ये सबको पता हैं। भाजपा से पूछिए जो वादे उसने किए थे उनका क्या हुआ। आज पूरी तरह से जीडीपी गिर गई है उसका जवाब भी दें। उन्‍होंने कहा कि देश की आर्थिक हालात किसी से छुपी नहीं हैं। मोदी सरकार में देश की आर्थिक हालात बेहद ख़राब हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button