सभी खबरें

"शिव राज" सरकार का बड़ा फैसला, नगर पालिका व नगर परिषदों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मंत्रिमंडल के गठन के बाद शिवराज सरकार ने एक और बड़ा फ़ैसला लिया हैं। दरअसल, चुनाव समय पर नहीं होने के कारण नगर पालिका व नगर परिषदों की वापसी कराई गई हैं। इन सभी का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि हमने हाल ही में जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्यों एवं अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया हैं। आज यह फैसला लिया गया है कि नगरीय‍ निकायों में प्रशासकीय समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां भी कोरोना संबंधी कार्यों की वर्तमान में मॉनीटरिंग करेंगी। इनमें मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष आदि होंगे।

गौरतलब है की कमलनाथ सरकार ने निकायों का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासक की नियुक्ति कर दी थी जिसे शिवराज सरकार ने पलट दिया हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि चार महीने बाद अध्यक्षों का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया हैं।

  • नगर निगम के महापौर 1 साल तक पद पर बने रहेंगे
  • सरकार का फैसला-हर निकाय में बनेगी प्रशासकीय समितिl
  • नगर निगम में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्ष प्रमुख होंगेl।
  • कोरोना संक्रमण के चलते निकायों के चुनाव फिलहाल नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button